UttarakhandBig NewsRudraprayag News

गौरीकुंड हाईवे में भारी भूस्खलन से 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त, एक वाहन के दबे होने की सूचना

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन होने से केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो गई है। भूस्खलन से मलबे में एक वाहन के दबे होने की सूचना सामने आ रही है।

हाईवे में भूस्खलन होने से 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त

घटना गुरवार शाम की बताई जा रही है। रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी तरसाली में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। हाईवे बंद होने पर हाईवे के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया है। जिस वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। पुलिस ने सभी यात्रियों को अलग अलग स्थानों पर सुरक्षित जगह पर रोक दिया है।

वाहन दबे होने की सूचना

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से प्रभावित हिस्से में एक वाहन के दबे होने की सूचना सामने आ रही है। बतया जा रहा है मलबा साफ़ होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

हाईवे खुलने में लग सकता है समय

हाईवे में भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त ही गया है। इस वजह से फाटा, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और गौरीकुंड से संपर्क कट गया है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार एनएच के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें