UttarakhandDehradun NewsHighlight

शिक्षा विभाग के डीजी ने किया ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत वृक्षारोपण, वीर सेनानियों को दिया सम्मान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वृषारोपण किया। बता दें इस अभियान की शुरुआत नौ अगस्त से हो गई है।

शिक्षा महानिदेशक ने किया वृक्ष रोपण

वृक्षारोपण के दौरान शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह अभियान हमारे देश के वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने और नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए किया गया है।

वृक्षारोपण के दौरान छात्र- छात्राएं और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को पंचप्रण शपथ दिलायी गई। बता दें ये अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत वीर सेनानियों की याद में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें