Big NewsHaridwar News

हरिद्वार में मनसा देवी की पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, हरिद्वार-देहरादून रेलवे मार्ग चार घंटे बाद खुला

प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मनसा देवी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण हरिद्वार-देहरादून रेलवे मार्ग बाधित हो गया। जिसे चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया।

मनसा देवी की पहाड़ी पर हुआ भूस्खलन

लागातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। हरिद्वार जिले में मनसा देवी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण हरिद्वार-देहरादून रेलवे मार्ग बाधित हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक से मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार-देहरादून रेलवे मार्ग को खोल दिया गया है।

ट्रेनों की आवाजाही को किया सुचारू

मनसा देवी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मलबा काली मंदिर के पास आ गिरा। जिससे हरिद्वार-देहरादून रेलवे मार्ग बाधित हो गया था। जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जिसके बाद मलबे को हटाकर आवाजाही को सुचारू कर दिया गया है।

काफी लंबे समय हो रहा है भूस्खलन

हरिद्वार जिले में मनसा देवी पहाड़ पर काफी समय से भूस्खलन हो रहा है। जुलाई महीने में ही महज दस दिनों में यहां से छह बार मलबा आया है। जिससे रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ।

अब एक बार फिर से भूस्खलन होने से निचले इलाकों में रह रहे लोग भी डरे हुए हैं। पहाड़ के आस-पास 12 हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। जो कि डर के साये में जी रही है। बता दें कि पिछले सालों की तुलना में इस साल पहाड़ी के दरकने की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। जिस कारण ब्रह्मपुरी, काशीपुरा बस्सी में खतरा मंडरा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें