UttarakhandBig NewsDehradun News

भारी बारिश मचा रही तबाही, दीवार ढहने से मलबे में दबे साधु, एक की मौत

प्रदेशभर में हो रही बारिश ने कई जगह तबाही मचाई हुई है। बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश के लक्षमण झूला में चौरासी कुटिया के पास दीवार गिरने से दो साधु मलबे में दब गए। आनन-फानन में एक साधु का रेस्क्यू कर लिए गया। जबकि एक की मौत हो गई।

दीवार ढहने से मलबे में दबे साधु की मौत

हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे का बताया जा रहा है। चौरासी कुटिया में दीवार ढहने से दो साधु मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने एक साधु को बचा लिया। जबकि एक साधु की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक साधु का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक साधु की पहचान गजानंद (82) के रुप में हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें