UttarakhandBig NewsHaridwar News

हरिद्वार पहुंची केंद्र की 10 सदस्यीय टीम, बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

हरिद्वार में बाढ़ से हुए नुकसान का सटीक आंकलन करने के लिए केंद्र की 10 सदस्य टीम हरिद्वार पहुंची। एनडीएमए के डायरेक्टर हर्ष गुप्ता की अगुवाई में पहुंची टीम ने डीएम ऑफिस में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान के असेसमेंट के बारे में जानकारी ली।

हरिद्वार पहुंची केंद्र की 10 सदस्यीय टीम

हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि केंद्रीय टीम तीन दिनों तक हरिद्वार में रहकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण करेगी।डीएम ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार अतिवृष्टि से बहुत नुकसान पंहुचा है। बुधवार को टीम ने लक्सर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

लक्सर पहुंचकर किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

इस दौरान एनडीएमए के डायरेक्टर हर्ष गुप्ता के साथ हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने गांवों में जाकर किसानों से भी बातचीत कर उन्हें उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।

बाढ़ से हुई क्षति की रिपोर्ट की जाएगी तैयार

मामले को लेकर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि केंद्रीय टीम द्वारा बाढ़ से हुई क्षति की एक रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत भी जल्द करायी जायेगी।

गौरतलब है कि केंद्र से आई 10 सदस्यों की टीम पिछले दो दिनों से हरिद्वार जनपद में डेरा डाले हुए हैं। टीम के सदस्य गांव दर गांव जाकर बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

गुरुवार को भी टीम का दौरा जारी रहेगा और टीम एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को सौंपेगी और उसके बाद केंद्र सरकार किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे पर विचार करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें