HighlightPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi News

राहुल गांधी के दिए ‘भारत माता की हत्या’ बयान पर गरमाई सियासत, सीएम ने किया पलटवार

राहुल गांधी के संसद पर दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को शर्मशार करार दिया।

सीएम धामी ने किया पलटवार

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा राहुल गांधी ने संसद में ‘भारत माता की हत्या’ शब्द का प्रयोग कर आज राहुल गांधी ने पूरे देश को शर्मशार करने का काम किया है। ये “शब्द, सोच और स्वप्न” या तो मुगल आक्रांताओं व अंग्रेजों के थे या फिर आज देश तोड़ने के लिए छद्म युद्ध लड़ रहे कांग्रेस के नेतृत्व में “महाठगबंधन” के हैं।

ये है पूरा मामला

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत हमारी जनता की आवाज है और उस आवाज की हत्या आपने हुई है। इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें