National

लोकसभा में राहुल ने की रावण की बात, पीएम मोदी को कहा देशद्रोही, बोला पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो

लोकसभा में आज राहुल गांधी पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होनें पीएम मोदी पर भारत माता की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि मैं मणिपुर में राहत शिविरों में गया। वहां महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, जो प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं की। राहुल ने कहा कि एक मां यहां बैठी है और दूसरी मां भारत मां को इन्होनें वहां मारा है। राहुल ने पीएम मोदी पर देशद्रोही का भी आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी केवल दो लोगों की बात सुनते हैं।

आप भारत माता के हत्यारे हो- राहुल

वहीं राहुल गांधी ने अपने भाषण नें कहा कि भारत एक आवाज है। उस आवाज की हत्या पीएम मोदी ने मणिपुर में की है। इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर मे की है। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशभक्त नहीं हो, आप देशद्रोही हो। इसलिए प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते क्योंकि मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। आप भारत माता के हत्यारे हो। वहीं राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक मेरी मां यहां बैठी है, दूसरी मां को इन्होनें मणिपुर में मार दिया। स्पीकर ने राहुल को टोकते हुए कहै कि माननीय सदस्यों, भारत मां, हमारी मां है। हमें सदन में बोलते समय संयम बरतना चाहिए। इस पर राहुल ने कहा कि मैं अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं। एक मां यहां बैठी है और दूसरी मां को इन्होनें वहां मारा है।

मोदी जी दो लोगो की आवाज सुनते हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते वो ,सिर्फ दो लोगों की आवाज सुनते हैं। रावण भी दो लोगों की आवाज सुनता था- मेघनाथ और कुंभकर्ण। वैसी ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं- अमित शाह और अदाणी। लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था। वहीं उनसे स्पीकर ने दोबारा कहा कि आप संयमित बोलो, यह तरीका नहीं है। तब राहुल ने कहा कि आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो, आपने मणिपुर में चिंगारी लगाई, अब हरियाणा में कर रहे हो, आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें