UttarakhandDehradun NewsHighlight

घी का बड़ा डब्बा लाने पर हुई मां से बहस, बेटी फंदे पर झूली, मिनटों में…

देहरादून में मामूली सी बात को लेकर बेटी मां से इतना गुस्सा हो गई कि उसने खुद को कमरे में बंद कर दिया और फंदे से झूल गई। मां और आसपास के लोगों ने जब खिड़की से देखा तो तत्काल सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर समय रहते युवती को नीचे उतारा और निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से अब युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की तत्परता ने बचाई युवती की जान

घटना डालनवाला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार एसएचओ राजेश शाह ने बताया कि बीते सोमवार को सूचना मिली थी कि एक युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना पर हाथीबड़कला चौकी से चीताकर्मी को मौके के लिए रवाना किया। तीन मिनट पर चीताकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवती को नीचे उतारा।

खतरे से बाहर बताई जा रही युवती

युवती की सांसें उस समय चल रही थी। समय रहते पुलिस युवती को मुख्य मार्ग तक अपनी बाइक से लेकर गई। जिसके बाद एंबुलेंस से युवती को अस्पताल पहुंचाया। युवती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामूली विवाद पर बेटी ने उठाया आत्मघाती कदम

बताया जा रहा है युवती से उसकी मां ने घर का सामान मंगाया था। उनकी बेटी घी का डब्बा बड़ा ले आई। जिस पर मां ने बेटी को डांट लगा दिया। जिस वजह से गुस्साई बेटी ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें