UttarakhandBig NewsHaridwar News

आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज आएगी केंद्रीय टीम, हरिद्वार में करेगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मानसून से हुए प्रदेश में भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई एक टीम उत्तराखंड आएगी। इस दौरान ये टीम हरिद्वार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

आपदाओं के कारण हुए क्षति की समीक्षा

बताया जा रहा है कि ये टीम 11 अगस्त तक प्रदेश में ही रहेगी। बीते सोमवार को आपदा प्रबंधन सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सचिवालय में संबंधित विभागों के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान आपदाओं के कारण हुए क्षति की समीक्षा की।

सचिव ने बैठक में तुलनात्मक अध्ययन के लिए सभी विभागों को प्रत्येक मानसून अवधि में हुई क्षति का वर्षवार डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कृषि विभाग को आपदाओं के कारण फसलों की उत्पादकता क्षरण के अध्ययन के भी निर्देश दिए हैं।

नौ अगस्त को लक्सर पहुंचेगी केंद्रीय टीम

बता दें प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश से हरिद्वार जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नौ अगस्त को केंद्रीय टीम हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस दौरान मानसून से हुए नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें