UttarakhandBig NewsDehradun News

बारिश का कहर जारी, उफान पर आई तमसा नदी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के अंदर घुसा पानी

प्रदेश में भारी बारिश के चलते इन दिनों नदियां उफान पर है। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते तमसा नदी उफान पर आ गई। जिसके कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। जिसकी वजह से मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करना पड़ा।

उफान पर आई तमसा नदी

तमसा नदी के उफान पर आने से नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी मंदिर के अंदर तक घुस गया। पानी के मंदिर परिसर तक घुसने से काफी नुकसान हुआ है।

टपकेश्वर महादेव मंदिर के अंदर घुसा पानी

बताया जा रहा है कि नदी के उफान पर आने के कारण मंदिर की सुरक्षा दीवार टूट गई। फिलहाल मंदिर परिसर में रखी मुर्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही किसी तरह की जनहानि की सूचना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ-साथ कई दौर की बारिश की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें