Big NewsNainital News

कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू, मंदिर समिति ने की मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील

उत्तराखंड के नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध मंदिर कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। बाबा नीम करौली के धाम में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही मंदिर समिति ने अपील की है कि धाम में केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं। अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कैंची धाम में लगाए गए साइन बोर्ड

कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू करने की जानकारी देने वाले साइन बोर्ड भी मंदिर में और प्रवेश द्वार पर लगाए गए हैं। इसके साथ ही कैंची धाम के अंदर फोटोग्राफी करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर मंदिर के अंदर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।

प्रदेश के इन मंदिरों में लागू हो चुका है ड्रेस कोड

कैंची धाम में ही नहीं प्रदेश के कुछ और मंदिरों में भी ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर और ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों के ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।

देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। बता दें कि इन मंदिरों में हाफ पैंट, फटी जींस, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मर्यादित कपड़ें पहनकर आने पर ही प्रवेश मिलेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें