Big NewsUdham Singh Nagar News

जायदाद के लिए भाई ने ही भाई की कर दी हत्या, एक साल पहले मां का भी कर दिया था कत्ल

बीते दिनों उधमसिंह नगर के पुलभट्टा फ्लाईओवर के पास एक अर्द्धनग्न अवस्था में एक लाश के मिलने से हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक भाई ने ही अपने छोटे भाई की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया था।

पुलभट्टा फ्लाईओवर के पास मिले अर्द्धनग्न शव की हुई शिनाख्त

एक अगस्त को उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में पुलभट्टा फ्लाईओवर के पास एक लाश अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अगस्त को मिला शव नवाबगंज बरेली निवासी पपेंद्र सिंह उर्फ लाडी (40) का था। जिसकी हत्या उसी के भाई ने जायदाद के लिए कर दी।

सगे भाई ने गला रेतकर हत्या करने के बाद फेंक दिया शव

पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। मृतक पपेंद्र सिंह उर्फ लाडी बरेली के नवाबगंज का रहने वाला था। जो कि अपने ट्रक चालक भाई के साथ क्लीनर का करता था।

पपेंद्र सिंह के भाई ने ही जायदाद के लिए उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने उसके शव को फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मिली जानकारी के मुताबिक पुलभट्टा पुलिस एक अगस्त को फ्लाईओवर पर मिले शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि घटना स्थल पर एक ट्रक तीन मिनट के लिए रूका था। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक की पहचान करनी शुरू की।

इसके लिए जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो ट्रक सितारगंज की ओर जाता हुआ दिखा। जब जांच की गई तो आरोपी अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। परिजनों की दी तहरीर पर थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने गुरदेव सिंह को बाईपास काली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

जायदाद के लिए कर दी भाई की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पपेंद्र और गुरदेव सिंह दो भाई और पांच बहनें हैं। जिनकी पहले गांव में काफी जमीन थी। जो कि बिक गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक पपेंद्र शराब पीने का आदी था। वो शराब पीकर अक्सर जायदाद में अपना हिस्सा मांगता था। परिवार वाले भी उसी की साथ देते थे क्योंकि ये उसका हक था।

गुरदेव ने तंग आकर अपने ही भाई और पिता को मारने की योजना बनाई। इसके लिए उसने पहले अपने भाई को अपने साथ हेल्पर रख लिया। कुछ महीने बाद ही उसने एक अगस्त को लालकुआं में ट्रक से माल उतारने के बाद अपने भाई के साथ शराब पी। फिर उसकी हत्या कर उसका शव फेंक दिया।

एक साल पहले ही आरोपी ने मां की भी की थी हत्या

बताया जा रहा है कि आरोपी गुरदेव ने पिछले साल अपनी मां स्वर्ण कौर की भी हत्या कर दी थी। लेकिन मामला पारिवारिक होने के कारण दबा दिया गया था। इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि तब ये मामला उत्तर प्रदेश के नवाबगंज का था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें