Big NewsDehradun News

राहुल गांधी की सदन वापसी पर उत्तराखंड कांग्रेस में उत्साह, जमकर की आतिशबाजी

राहुल गांधी की लंबे समय बाद सदन में वापसी हुई है। वो दोबारा सदन पहुंचकर मानसून सत्र के दौरान मणिपुर पर हो रही चर्चा में भाग भी ले रहे हैं। जिस से उत्तराखंड कांग्रेस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राहुल गांधी की सदन वापसी पर उत्तराखंड कांग्रेस में उत्साह

राहुल गांधी की सदन में वापसी से पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड कांग्रेस में भी इसके बाद से खुशी का माहौल है।

प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी की सदन वापसी होने पर आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई।

राहुल गांधी की सदन वापसी लोकतंत्र की जीत

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी के दौरान वहां पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहे। तीनों ने राहुल गांधी की सदन वापसी को लोकतंत्र की जीत बताया है।

अब प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दे उठेगें सदन में

लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस की युवा नेत्री अनुकृति गुसाई ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर सभी जगह खुशी की लहर दौड़ गई है। क्योंकि अब हर आदमी को प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दे सदन में उठते हुए दिखेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें