UttarakhandHaridwar NewsHighlight

पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

हरिद्वार जनपद के लक्सर में पुलिस की कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। लक्सर पुलिस ने मय भट्टी उपकरण समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया है।

कच्ची शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

आरोपियों की पहचान राजेश निवासी शाहपुर शीतला खेड़ा और बिट्टू निवासी शाहपुर शीतला खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर मौके से कच्ची शराब बनाने वाले 500 लीटर लहन को भी नष्ट कर दिया है।

पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

बता दें अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी बाणगंगा नदी में बने पटेरो के बीच भट्टी लगाकर कच्ची शराब बना रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें