Big NewsChamoli

चमोली में भारी बारिश का कहर, बेमरु गांव में भूस्खलन के कारण 12 परिवारों ने छोड़ा घर

प्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ों पर तांडव मचा रखा है। बारिश के कारण चमोली के बेमरु गांव में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण गांव के 12 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

बेमरु गांव में पहाड़ी से हुआ भूस्खलन

चमोली के बेमरु गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण 12 से अधिक परिवार रातों रात ही अपना घर खाली करना पड़ा। सभी घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हें।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से ही इलाके में बारिश हो रही थी। शनिवार शाम को इलाके में भारी बारिश हो रही थी। जिसके बाद शनिवार रात को पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के 12 से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा।

भूस्खलन 200 नाली कृषि भूमि तबाह

भूस्खलन के कारण बेमरु गांव में गांव की करीब 200 नाली कृषि भूमि तबाह हो गई है। इसके साथ ही गांव के कुछ लोगों की गौशालाओं को भी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण गांव के लुदाऊं गदेरे पर बना एक पुलिया भी बह गई है। जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

रात साढ़े बारह बजे छोड़े लोगों ने अपने घर

शनिवार की रात बेमरु गांव और उसके आस-पास के इलाके में भारी से भारी बारिश हो रही थी। लोग अपने घरों में सो रहे थे। लेकिन इसी बीच रात करीब साढ़े बारह बजे गांव में तेज आवाज हुई।

जिसके बाद सभी अपने घरों से बाहर निकले लोगों ने देखा की गांव के ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। जैसे ही मलबा खेतों तक पहुंचा तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद अफरा-तफरी में 12 परिवारों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button