HighlightBig NewsDehradun NewsUttarakhand

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग की लूटी आबरू, बंधक बनाकर कई बार किया दुष्कर्म

विकासनगर के सीमांत त्यूणी क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। किसी तरह पीड़िता अपनी जान बचाकर आरोपियों के चुंगल से निकली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेमजाल में फंसाकर किया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी उत्तरकाशी के पुरोला की रहने वाली है। जिसकी उम्र 14 वर्षीय बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किशोरी और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था। युवक ने दो अगस्त को किशोरी को मिलने के लिए त्यूणी बुलाया था। जिसके बाद किशोरी रोडवेज की बस में बैठकर युवक से मिलने चली गई।

बंधक बनाकर कई बार किया दुष्कर्म

त्यूणी पहुंचकर किशोरी के साथ सोनू और दिक्षु नाम के युवक ने होटल के कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार आरोपी युवक उसके बाद किशोरी को पिकअप वाहन में बैठकर अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गए। युवकों ने वहां पर दो अन्य युवकों को बुलाकर त्यूणी से लेकर हनोल तक अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया।

मुकदमा दर्ज कर युवकों की तलाश जारी

किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चारों युवकों ने उसके साथ दो अगस्त से चार अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी आरोपियों के चुंगल से बचकर भाग निकली। पीड़िता ने अपने रिश्तेदार को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़िता ने शनिवार को थाना पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर त्यूणी तहसील क्षेत्र के दो आरोपित सोनू व दीक्षू के विरुद्ध पोक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य दो आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें