Entertainment

नितिन देसाई की बेटी ने परंपरा तोड़ दिया पिता के शव को कंधा, भर आईं सबकी आंखें

बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्ट नितिन देसाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर्जत स्थित उनके स्टूडियो में ही कर दिया गया। इस दौरान उनकी बेटी मानसी ने परंपराओं को तोड़ते हुए अपने पिता के शव को कंधा दिया। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया।

Nitin Desai

दरअसल दो अगस्त को नितिन देसाई ने अपने आर्ट स्टूडियो में सुसाइड कर लिया था। नितिन देसाई की मौत के बाद उनके सुसाइड से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नितिन देसाई ने सुसाइड की तैयारी पहले से ही कर ली थी। उन्होंने एक अगस्त को सिक्योरिटी वाले लड़के से स्टूडियो की सभी चाभियां ले लीं थीं। उन्होंने लड़के को घर जाने के लिए कह दिया था। साथ ही कहा कि कल सुबह 8.30 पर आए और उसे स्टूडियो नंबर 10 में एक रिकॉर्डिंग मिलेगी।

Nitin Desai

नितिन देसाई ने अपने सुसाइड नोट में अपना अंतिम संस्कार उनके 10 नंबर स्टूडियो में ही कराने की इच्छा जाहिर की थी। इसी के अनुसार नितिन देसाई का अंतिम संस्कार उनके 10 नंबर स्टूडियो में किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान उनकी बेटी मानसी ने उन्हें कंधा दिया जबकि बेटे ने अंतिम संस्कार किया।

नितिन देसाई के मौके पर आमिर खान और आशुतोष गोवरिकर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें