National

मणिपुर में सशस्त्र बलों और मैतई के बीच पथराव, तीन की मौत, कई घायल

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती शुक्रवार की रात फिर से वहां हिंसक झड़प देखने को मिली जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। मतृक कथित तौर पर क्वाक्टा इलाके के मैतई समुदाय के हैं। इन हत्याओं के अलावा कुकी समुदाय के कई घर भी जलाए गए हैं।

विष्णुपुर जिले में हुई घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना विष्णुपुर जिले में हुई हैं। सशस्त्र बलों और मैतई समुदाय के बीच हुई झड़प में 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू में ढील वापस ले ली है। इसी के साथ पुलिस ने जिले के कांगवई और फौगकचाओ इलाकों में प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

बैरिकेड क्षेत्र को पार करने में हुई हिंसा

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब मैतई महिलाएं जिले में एक बैरिकेड क्षेत्र को पार करने का प्रयास कर रही थी। उन्हें असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स ने रोक दिया। जिससे समुदाय और सशस्त्र बलों के बीच पथराव और झड़पें हुईं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें