UttarakhandHighlightNainital News

पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने कर दी प्रेमिका की बीच बाजार में धुनाई, कोतवाली पंहुचा मामला

पति की बेवफाई से तंग आकर महिला ने बीच बाजार में पति की प्रेमिका की धुनाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। जिसके बाद मामला चौकी तक जा पंहुचा।

घटना बुधवार शाम की है। मिली जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी एक शादीशुदा युवक का अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले महिला को अपने पति की करतूत के बारे में पता चला था। जिसके बाद पत्नी ने मामले को लेकर कोतवाली में शिकायत की थी।

कोतवाली परिसर में दम्पति की सुलह हो गयी थी। जिसके बाद महिला ने आगे से इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी थी।

पति की प्रेमिका को बीच बाजार में पीटा

युवक बीते बुधवार को फिर से महिला के साथ घूमता पाया गया। जिसके बाद महिला ने अपने पति की प्रेमिका को तल्लीताल पेट्रोल पंप के पास पकड़कर बीच बाजार में पीट दिया। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव करवाया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को स्कूटी भी गिफ्ट की थी।

पुलिस ने की तीनों की काउंसलिंग

मामले की शिकायत लेकर महिला तल्लीताल डांठ स्थित चौकी पहुंच गई। जहां पहुंचकर महिला ने पुलिस से अपने पति की प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल दंपती और युवती को काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें