UttarakhandBig News

अमृत भारत योजना के तहत बदलने जा रही है इन रेलवे स्टेशनों की सूरत, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

अमृत भारत योजना के तहत प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 83 करोड़ छह लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्माण योजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

तीन रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत

प्रदेश के हर्रावाला स्टेशन, रुड़की स्टेशन और लालकुआं रेलवे स्टेशन की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। पीएम मोदी छह अगस्त को देश के ऐसे 500 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण योजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

क्या है अमृत भारत योजना

भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत योजना की शुरुआत की है। इसके तहत देश के 1275 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इसमें स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध करना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें