UttarakhandDehradun NewsHighlight

पीएम मोदी की बहन पहुंची ऋषिकेश, नीलकंठ में भोलेनाथ के दर्शन कर सीएम योगी की बहन से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी की बहन श्रवण मासके मौके पर ऋषिकेश पहुंची। जहां उन्होंने नीलकंठ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन से भी मुलाकात की।

नीलकंठ में भोलेनाथ के किए दर्शन

पीएम मोदी की बहन बसंती बेन अपने पति हसमुख के साथ ऋषिकेश पहुंची। जहां उन्होंने नीलकंठ महादेव के दर्शन कर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक कर अपने परिवार और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद बसंती बेन कोठार गांव में स्थित पार्वती मंदिर पहुंची।

सीएम योगी की बहन से की मुलाकात

कोठार गांव में स्थित पार्वती मंदिर में उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित दुकान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से भी मुलाकात की। उनके साथ बिताए पलों को बसंती बेन ने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किए।

इस दौरान बसंती बेन ने कहा उनके भाई पीएम मोदी सब कुछ त्याग कर देश को और दूसरे भाई सीएम योगी उत्तर प्रदेश को समर्पित हैं। दोनों ही देश और राज्य की प्रगति के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें