UttarakhandBig News

सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, गौरीकुंड में हुई घटना की ली अपडेट

रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। गुरूवार को हुए भारी भूस्खलन में 13 लोगों के लापता होने की सूचना है। जिसके बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर गौरीकुंड में हुई घटना की अपडेट ली।

सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम

सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर भारी बारिश की स्थिति की ली जानकारी ली। इसके साथ ही गौरीकुंड की घटना का अपडेट लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि जिला प्रशासन समेत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर ही मौजूद है। लापता लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

भूस्खलन होने से 13 लोग लापता

केदारनाथ पैदल मार्ग गौरीकुंड में देर रात भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। जिसमें 13 लोग लापता होने की सूचना सामने आ रही है। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। लापता लोगों में से तीन स्थानीय थे। जबकि सात लोग नेपाल मूल और तीन अन्य राज्य के थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें