UttarakhandBig NewsRudraprayag News

केदारनाथ में भारी भूस्खलन, 13 लोग लापता, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू कार्य

केदारनाथ पैदल मार्ग गौरीकुंड में देर रात भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। जिसमें 13 लोग लापता होने की सूचना सामने आ रही है। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

भूस्खलन होने से 13 लोग लापता

जानकारी के मुताबिक लापता लोगों में से तीन स्थानीय थे। जबकि सात लोग नेपाल मूल और तीन अन्य राज्य के थे। बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना पाकर देर रात एसडीआएफ की टीम समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू कार्य

देर रात अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू करने में दिक्कतें रही थी। जिस वजह से रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह एक बार फिर लापता लोगों का रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते दिक्कतों का सामना करना पद रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें