UttarakhandHighlightNainital News
नैनीताल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 18 घरों में घुसा मलबा, दूसरी जगह किया शिफ्ट

नैनीताल में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। ओखलढुंगा में अतिवृष्टि से भारी नुकसान की खबर सामने आई है। सूचना पाकर नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी बारिश के चलते 18 घरों के भीतर मलवा घुस गया।
आपदा प्रभावितों को किया दूसरी जगह शिफ्ट
नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह के मुताबिक भारी बारिश के चलते कई घरों में मलवा घुस गया। 18 प्रभावित परिवारों को आयुर्वेदिक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से 25 आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक भी वितरित कर दिए गए हैं।
अवरुद्ध मार्ग खोलने का काम जारी
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया की सड़को पर मलवा आने से जिले में स्टेट हाईवे सहित 21 सड़कें अवरुद्ध हैं। अलग-अलग जगहों पर जेसीबी लगाकर दिन रात सड़क खोंलने का काम किया जा रहा है। अभी तक 23 किलोमीटर तक सड़क खोल दी गई है।