UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

सातवीं कक्षा की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सातवीं कक्षा की छात्रा ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

छात्रा की पहचान वंदना (13) पुत्री तेजपाल निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर के रूप में हुई। तेजपाल मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि किशोरी रात करीब आठ बजे अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। किशोरी के परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो रात करीब दो बजे पुलिस के माध्यम से पता चला की उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने घटना को साफ देखा की किस तरह छात्रा ट्रेन के आगे कूद गई थी। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के पिता ने बताया कि वो 10 जून को ही बरेली से शहर में मजदूरी करने के सिलसिले में अपने परिवार के साथ आए थे।

छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पूछताछ में किशोरी के पिता ने बताया की घर में किसी तरह का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था न ही कभी बच्ची को डांटा था। घटना के बाद से किशोरी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें