UttarakhandDehradun NewsHighlight

कांग्रेस ने उठाए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल, पुतला फूंककर जताया आक्रोश

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने अलग-अलग जनपदों में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। लगातार महिलाओं क खिलाफ प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और प्रदेश सरकार हाथ में हाथ रख बैठी हुई है।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंद्र सिंह गोगी के नेतृत्व में गुरुवार को एश्ले हाल के पास प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान गोगी ने कहा कि जिस तरह से अपराधी के मंसूबे बुलंद है। ऐसे में प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। आज भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है।

भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं: ह्रदयेश

हल्द्वानी में भी महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का आरोप लगाते हुए सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान हल्द्वानी के विधायक ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है खुद सत्तासीन भाजपा के नेताओं से महिलाओं को जान बचानी पड़ रही है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें