UttarakhandDehradun NewsHighlight

MDDA द्वारा आवंटित फ्लैट को तोड़ने के बाद बनाया गया मस्जिद, सामूहिक रूप से पढ़ी जा रही थी नमाज

एमडीडीए द्वारा आवंटित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के आवासीय भवनों के फ्लैट को तोड़कर मस्जिद ओर मदरसा बनाने का मामला सामने आया है। यहां पर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन की ओर से एक्शन लेने के निर्देश दिए गए थे।

MDDA द्वारा आवंटित फ्लैट को तोड़कर बनाया मस्जिद

बता दें 17 अप्रैल को डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी में रहने वाले राजकिशोर बलोदी ने जन शिकायत कर बताया था कि एमडीडीए की ओर से आवंटित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में आवासीय भवन 192-193 को तोड़कर मस्जिद और मदरसा बना दिया गया। जहां पर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी जाती है।

शपथ पत्र देकर मांगा समय

मामला संज्ञान में आने के बाद एडीएम प्रशासन के निर्देश पर एमडीडीए ने 31 जुलाई को निर्माण सील करने के आदेश पारित किए थे। लेकिन कार्रवाई से एक दिन पहले 30 जुलाई को भवन स्वामी लतीफुर्रहमान के शपथ पत्र पर एमडीडीए ने कार्रवाई को स्थगित कर दिया था। भवन स्वामी ने एमडीडीए में हलफनामा देकर बिल्डिंग की पहले की तरह मरम्मत करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था।

MDDA की ओर से कार्रवाई स्थगित

भवन स्वामी के हलफनामा के बाद एमडीडीए सचिव एमएस बरानिया ने रविवार को ही शपथ पत्र स्वीकार कर कार्यवाही स्थगित कर दी थी। सचिव ने बताया कि भवन स्वामी ने खुद ही अपना निर्माण तोड़कर नक्शे के अनुसार करने की बात कही है। अगर ऐसा नहीं होता है तो एमडीडीए की ओर से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें