UttarakhandHighlightNainital News

NAINITAL: होटल के कमरे में मिली लाश मामले में आया नया मोड़, युवती के परिजनों ने किया बड़ा खुलासा

नैनीताल के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। बुधवार दोपहर में मृतका युवती के परिजन नैनीताल पहुंचे।

मामले में आया नया मोड़

मृतका के परिजनों ने बताया की उनकी बेटी की मौत के बाद से फरार हुआ युवक उनकी बेटी का पति नहीं है। परिजनों ने बताया की उनकी बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि फरार युवक पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

युवक पर लगाया हत्या का आरोप

युवती के परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बता दें मंगलवार को मुरादाबाद से आई युवती ईरम खान (32) का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया था। बताया जा रहा था कि महिला अपने पति के साथ घूमने आई थी। कुछ ही देर बाद महिला का पति बनकर आया युवक होटल से फरार हो गया।

युवक बना रहा था शादी का दबाव

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया था। बुधवार को युवती के परिजन नैनीताल पहुंचे। युवती की मां जुबेदा खातून खान ने बताया कि मृतका शादीशुदा नहीं थी। युवक उनकी बेटी को पिछले एक साल से शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। मामले को लेकर उन लोगों ने युवक की शिकायत भी की थी।

सोने की चैन लेकर आरोपित फरार

युवती की मां ने बताया कि युवक कई बार मृतका और उनको मारने की धमकी भी दे चुका था। मृतका की मां ने बताया की उनकी बेटी सोमवार शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने ईरम को फोन किया। ईरम ने कहीं जाने की बात कहकर फोन काट दिया। आरोप है कि युवक मृतका की सोने की चैन और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

मृतका की मां ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सीओ विभा दीक्षित ने बताया की आरोपित युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें