UttarakhandBig NewsHaridwar News

महिला संग आपत्तिजनक हालत में दिखे ये BJP नेता, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में भाजपा नेता का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। महिला ने मामले को लेकर तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शर्मनाक हरकत की। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपत्तिजनक हालत में BJP नेता का वीडियो वायरल

बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर भाजपा नेता व किसान यूनियन जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी पुत्र नाथीराम का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में कैद हो गए। बताया जा रहा कि वीडियो वायरल होने के बाद गांव में भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा नेता के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

आरोपितों की तलाश जारी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर नेता के कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा वीडियो वायरल करने वालों पर भी आईटी एक्ट 66(A) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें