UttarakhandBig NewsNainital News

मुरादाबाद से पति के साथ घूमने आई थी महिला, होटल में मिला शव, पति फरार

मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आई महिला का शव होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला अपने पति के साथ नैनीताल में हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी।

होटल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

मृतक महिला की पहचान ईरम (32) पत्नी गुलजार निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सोमवार से होटल में रुकी हुई थी। अचानक दोपहर महिला का पति होटल कर्मियों से ये कहकर बाहर चला गया कि उसकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है। दवा लेने के लिए वो बाहर जा रहा है। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

जानकारी के अनुसार काफी देर महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिस पर होटल कर्मियों को शक हुआ। होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पाकर सीओ नैनीताल विभा दीक्षित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। महिला के पति की भी तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें