UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

BADRINATH: साधु की मौत से मचा हड़कंप, दूसरे साधु ने ही की थी हत्या, खुद कबूला जुर्म

बदरीनाथ धाम में एक साधु ने दूसरे साधु की हत्या कर ली। जिसके बाद साधु ने खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूला है। पुलिस ने आरोपित साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

बदरीनाथ धाम में साधु की मौत का मामला

जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ थानाध्यक्ष कैलाश चंद्रभट्ट ने बताया कि मृतक साधू आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर एक साधू थाने पहुंचा था। जहां उन्होंने बताया कि बीती सोमवार रात को उन्होंने एक साधू की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने कुटिया में जाकर देखा तो मृतक साधु का शव पड़ा मिला।

साधु की मौत से मचा हड़कंप

मामले की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। शव को देख सभी दंग रह गए। पुलिस ने मृतक साधु के शव को कब्जे में लेकर आरोपित साधु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें