UttarakhandBig NewsDehradun News

स्कूल में शिक्षकों ने पीट-पीटकर तोड़ दिया छात्र का हाथ, अभिभावकों ने काटा बवाल

देहरादून के एक निजी स्कूल में कलावा पहनने पर छात्र के साथ मारपीट कर बच्चे का हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्र के अभिभावक और हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर बवाल काटा।

शिक्षकों ने पीट-पीटकर तोड़ दिया छात्र का हाथ

मामला रायवाला के हरिपुर कलां क्षेत्र के एएनडी पब्लिक स्कूल का है। अभिभावकों ने स्कूल के दो शिक्षकों पर कक्षा सात के छात्र पर मारपीट कर बच्चे का हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक अभिभावकों ने बताया की उनका बेटा माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर स्कूल गया था। जिस वजह से शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

अभिभावकों ने काटा जमकर बवाल

मामले को लेकर अभिभावकों के साथ-साथ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद शिक्षकों की ओर से माफी मांगने के बाद ही मामला शांत हुआ। हालांकि मामले को लेकर स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र दास ने स्पष्ट किया की स्कूल में सनातन पद्धति को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को तिलक लगाने और कलावा बांधने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें