UttarakhandBig News

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, उद्यान घोटाले में अब SIT करेगी जांच

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार सख्त रवैया अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर कड़ा प्रहार किया है। बीते दिनों पहले उद्यान घोटाले में उद्यान विभाग के निदेशक डॉ हरविंदर बवेजा का नाम सामने आया था। जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए बावजा को निदेशक पद से हटा दिया गया था।

उद्यान घोटाले में अब SIT करेगी जांच

गृह विभाग की ओर से उद्यान विभाग के निदेशक डॉ हरविंदर बवेजा ने एसआईटी की टीम का गठन कर एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं। गठित की गई एसआईटी टीम का अध्यक्ष डीआईजी सीआईडी को बनाया गया है। जबकि एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी समेत कृषि विभाग के अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

गृह विभाग ने जारी किए आदेश

एसआईटी टीम में डीआईजी सीआईडी अध्यक्ष होंगे। जानकारी के मुताबिक इनकी संस्तुति पर दो सदस्य अलग से जांच दल में शामिल किए जा सकेंगे। गृह विभाग की विशेष सचिव रिदिम अग्रवाल इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। अग्रवाल के मुताबिक जांच के लिए गठित एसआईटी टीम शासन को जल्द ही अपनी रिपोर्ट भेजेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें