UttarakhandBig NewsUttarakhand Congress

हाईकमान से मिली प्रीतम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को हाईकमान की ओर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी जोरों शोरों पर हैं। जिसे लेकर प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

हाईकमान से मिली बड़ी जिम्मेदारी

हाईकमान से मिली जिम्मेदारी के बाद प्रीतम सिंह का कद बढ़ गया है। बता दें प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा से छठी बार विधायक हैं। इसके अलावा पूर्व में वे नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

तीखी प्रतिक्रिया के चलते अकसर वो सुर्खियों में बने रहते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रीतम सिंह को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से साफ हो गया है कि अब हाईकमान से उनकी नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें