हरियाणा की नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर किया पथराव, गोलीबारी हुई, कई लोग घायल, धारा 144 लागू

हरियाणा की नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान लोगों में झड़प हुई और लोगों ने कई गाड़िया आग के हवाले कर दी। नूंह में माहौल तनाव का बना हुआ है जिसे देखते हुए नूंह और हथीन में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
हथियार लेकर पहुंच रहे लोग
वहीं नूंह मे हालात खराब होने की वजह से नलहड़ मंदिर में लगभग 5000 लोग फंसे हुए हैं। इसमें आसपास के जिलों के लोग भी शामिल हैं। जानकारी मिल रही है कि पास के गांव से मुस्लिम समुदाय के लोग हथियार लेकर नूंह पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट मे मिली जानकारी के अनुसार बीच- बीच में गोलीबारी भी की जा रही है। अभी तक तीन लोगो की गोली लगने से मौत हो चुकी है। जिसमें एक बजरंग दल का कार्यकर्ता शामिल है।
यह था मामला
मिली जानकारी के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में गुरुग्राम से सैकड़ो गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर नूह में गए हुए थे। जैसे ही यात्रा शिव मंदिर नल हड पहुंच रही थी उसी दौरान समुदाय विशेष के शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव शुरु कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियो में आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई।
इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
वहीं जिले में धारा 144 लागू कर दी है। तनावपूर्व स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम और पलवल से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है। इसके अलावा नूंह और हथीन में इंटरनेट सेवा बंग कर दी गई है।