UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

युवा दांव पर लगा रहे अपनी जिंदगी, पुलिस की चेतावनी के बाद भी जारी है मनमानी

भारी बारिश के चलते इन दिनों प्रदेश में नदी-नाले उफान पर है। प्रशासन लगातार लोगों से अलर्ट रहने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके कुछ युवा पुलिस का सिर दर्द बने हुए हैं। ताजा मामला पौड़ी जनपद के कोटद्वार का है। जहां पुलिस की चेतावनी के बाद भी युवाओं की मनमानी जारी है।

दांव पर लगा रहे युवा अपनी जिंदगी

कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी और गदेरे इन दिनों उफान पर हैं। इस बीच कण्वाश्रम मालिनी नदी में कुछ युवा अपनी जान दांव में लगाकर रविवार सुबह व्यायाम करने के लिए पहुंचे। ऐसे में पुलिस ने अभियान चलाकर युवाओं को नदी से बाहर भगाया।

पुलिस की चेतावनी के बाद भी जारी है मनमानी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवाओं को चेतावनी देकर नदी से बाहर भगाया। पुलिस के चले जाने के बाद सभी युवा दोबारा नदी में आ गए। बता दें पिछले 15 दिनों के भीतर खोह नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो चुकी है। पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही बारिश से नदियां कब उफान पर आ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें