UttarakhandHighlight

वाइब्रेंट विलेज के ग्राम प्रधानों को पीएम मोदी का न्योता, ITBP की मदद से भेजा जाएगा दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों और उनकी पत्नी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले के लिए बुलावा भेजा है। राज्य सरकार की मदद से सभी आमंत्रित अतिथियों को 15 अगस्त को दिल्ली भेजा जाएगा।

पीएम मोदी ने भेजा 34 ग्राम पंचायतों को निमंत्रण

जानकारी के मुताबिक वाइब्रेंट विलेज की नोडल अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश के 51 सीमावर्ती गांवों को वाइब्रेंट विलेज के तौर पर चुना गया है। इन गांवों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं बनाई गई है। पहली बार इन गांवों की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान और उनके पति या पत्नी को पीएम मोदी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आमंत्रण दिया गया है।

सेंट्रल विस्टा का कराया जाएगा भ्रमण

दिल्ली में पीएम मोदी की इनसे विशेष बातचीत होगी। इसके अलावा सभी को सेंट्रल विस्टा का भ्रमण भी कराया जाएगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी प्रधानों को आईटीबीपी की गाड़ियों की मदद से दिल्ली भेजने की तैयारी है। इसके लिए आईटीबीपी से बातचीत की जा रही है। बता दें ये दौरा दो दिन का होगा।

क्या हैं वाइब्रेंट विलेज

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांवों को चुना गया है। यहां सरकार सड़क के साथ पानी और बिजली की भी सुविधा देने जा रही है। योजना के तहत सरकार सीमावर्ती गांवों में विकास करके लोगों का पलायन रोकना चाहती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें