UttarakhandDehradun News
पहाड़ी से कार के ऊपर आ गिरा बैल, तीन लोग घायल

देहरादून के विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक एक बैल लुढ़क कर बोनट पर आ गिरा। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाडी के अंदर बैठे तीन लोग घायल हो गए।
पहाड़ी से कार के ऊपर आ गिरा बैल
कार में हिमाचल के जुब्बल निवासी कार चालक, उसकी मां और बहन सवार थे। तीनों ही हादसे के दौरान घायल हो गए। हादसा मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर दारागाड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है सड़क के ऊपर पहाड़ी पर पशु चर रहे थे।
सुरक्षित बताए जा रहे हैं सभी लोग
इस दौरान पहाड़ी से फिसल कर एक बैल हाईवे पर आवाजाही के दौरान कार के ऊपर आ गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार सवार घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाया गया। हालांकि सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।