UttarakhandBig NewsDehradun News

प्रदेश में बनाएं जाएंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंद्र सरकार ने दी 48 करोड़ की मंजूरी

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने प्रदेश में 13 निर्भया हॉस्टल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र की और से 48 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है।

इन जगहों पर बनाएं जाएंगे हॉस्टल

जानकारी के मुताबिक 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग और टिहरी में बनाए जाएंगे।

सीएम ने जताया केंद्र सरकार का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के अलग-अलग जनपदों में कामकाजी महिलाओं और हायर एजुकेशन के लिए आने वाली युवतिओं को आवासीय सुविधा मिलेगी। केंद्र की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद सीएम ने केंद्र सरकार का आभार आभार व्यक्त किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें