UttarakhandBig NewsNainital News

नैनीताल: रोपवे की बैरिंग टूटने से मचा हड़कंप, हवा में लटकी 13 पर्यटकों की जिंदगी

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पर्यटकों को ले जा रही ट्राली एकाएक रास्ते में ही फंस गई। ट्राली में सवार यात्रियों की जान हलक पर अटक गई। बता दें ट्राली में 13 पर्यटक सवार थे।

रोपवे की बैरिंग टूटने से मचा हड़कंप

हादसा गुरूवार शाम करीब चार बजे का है। मल्लीताल से स्नो व्यू ले जाने वाली ट्राली विदेशी पर्यटकों समेत स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक स्टैंड से 50 मीटर की दूरी पर जाकर ट्राली रुक गई। ट्राली में मौजूद पर्यटकों और छोटे–छोटे स्कूली बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई।

KMVN कर्मचारियों ने किया सकुशल रेस्क्यू

रोपवे के काउंटर साइट में कुछ टूटने की तेज आवाज आई। आवाज सुन तकनीकी कर्मचारी ने देखा तो एक बैरिंग टूटा हुआ था। केएमवीएन कर्मचारियों ने तत्काल रस्सी व अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने बच्चों को एक-एक कर गोद में लेकर सुरक्षित नीचे उतारा। जिसके बाद विदेशी पर्यटकों को भी सुरक्षित उतार लिया गया।

टेक्निकल खराबी आने के कारण रोकी रोपवे

रोपवे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों ने कोई उपकरण टूटने की आवाज सुनी जिसके बाद ट्राली को रोक दिया गया था। टेक्निकल खराबी आने के कारण रोपवे आधे रास्ते में ही रुक गई थी। रोपवे में बैठे सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बता दें ट्राली में छह विदेशी पर्यटक, छह स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें