UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

कोटद्वार: भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

कोटद्वार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

समुदाय विशेष को बसाने का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सुरेश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शर्मा निवासी जौनपुर ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को अनजान व्यक्ति ने फोन किया।

अज्ञात युवक ने फोन कर समुदाय विशेष को उत्तराखंड में बसाने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें