UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

सपा नेता का बदरीनाथ धाम को लेकर विवादित बयान, सीएम ने किया पलटवार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने बदरीनाथ धाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है। मौर्या के बयान पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रिएक्शन भी सामने आया है। सीएम ने मौर्या के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा महाठगबंधन के सपा नेता का बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश और धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है।

सीएम ने सपा नेता के बयान पर किया पलटवार

स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर सीएम धामी ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैंकुठ श्री बदनीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। ‘महाठगबंधन’ के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया ये बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश और धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है। यह विचार इन दलों के अंदर SIMI और PFI की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है।

बदरीनाथ धाम को लेकर क्या बोले सपा नेता

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया था। मौर्या ने अपने बयान में कहा अगर पुरातत्व विभाग से जांच कराई जा रही है तो सभी हिंदू मंदिरों की भी जांच कराई जानी चाहिए। इनमें से अधिकतर मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं। यहां तक की बदरीनाथ धाम भी आठवीं शताब्दी तक बौद्ध मठ था।

मौर्या ने आगे कहा आदि शंकराचार्य ने बदरीनाथ धाम को हिन्दू मंदिर बनाया है। आगे मौर्या बोले मेरी मंशा गड़े मुर्दे उखाड़ने की नहीं है। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई हैं। हम समाज को बांटने में नहीं बल्कि जोड़ने में यकीन करते हैं। मौर्य के इस बयान का उत्तराखंड मे चौतरफा विरोध देखने को मिल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें