UttarakhandBig NewsDehradun News

पिटकुल MD की मनमर्जी पर नकेल, अब नहीं कर सकते खुद से किसी का ट्रांसफर

उत्तराखण्ड पॉवर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत अब किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के तबादले शासन की अनुमति के बिना नहीं हो सकेंगे। इसके लिए ऊर्जा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

शासन की अनुमति के बिना नहीं किए जा सकेंगे ट्रांसफर

बता दें पिटकुल के एमडी को शासन की ओर से बिना अनुमति के किसी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानांतरण सत्र समाप्त होने और मानसून सत्र समाप्त होने के चलते शासन की ओर से सख्त कदम उठाते हुए यह आदेश जारी किए हैं।

dehradun news

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के बाद भी स्थानान्तरण की कार्यवाही की जा रही है, जो कि शासकीय नियमों एवं कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का उलंघन है। हाल ही में मानसून सत्र शुरू होने के दृष्टिगत ऐसी परिस्थितियों में स्थानांतरण की कार्यवाही को उचित नहीं बताया है।

बता दें हाल ही में पिटकुल की ओर से कई अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए थे। जिसके बाद से शासन नाराज चल रहा था। माना जा रहा है उसके बाद ही शासन की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें