UttarakhandBig NewsHaridwar News

सोशल मीडिया पर किया हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जनपद के रुड़की से युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।

युवक ने किया हिंदू देवी-देवताओं का अपमान

रुड़की से युवक द्वारा सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मंगलौर कोतवाली ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शिकायत सही होने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें