UttarakhandBageshwar news

भारी बारिश ने मचाया कहर, दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

बारिश के कहर ने पहाड़ी जनपदों में तबाही मचाई हुई है। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते बागेश्वर में दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

भूस्खलन से जीआईसी कपकोट का विज्ञान भवन भी खतरे की जद में आ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भारी बारिश के दौरान बागेश्वर के कपकोट में जगथाना गांव के भीम सिंह पुत्र गुमान सिंह और जालेख निवासी धन सिंह पुत्र मान सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। दोनों परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें