UttarakhandBig NewsDehradun News
तीन अगस्त को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

प्रदेश में मंत्रिमंडल की बैठक तीन अगस्त को होने जा रही है। इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट बैठक में यूसीसी का ड्राफ्ट लाया जा सकता है।
तीन अगस्त को होगी कैबिनेट बैठक
कैबिनेट बैठक आगामी तीन अगस्त को सचिवालय में शाम चार बजे होनी है। बता दें पहले ये बैठक 24 जुलाई को होनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब बैठक तीन अगस्त को होना तय हुआ है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में यूसीसी का ड्राफ्ट लाया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई नीति, राजस्व, कार्मिक, शिक्षा विभाग, पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।