UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

बेलड़ा प्रकरण में प्रस्तावित महापंचायत स्थगित, गढ़वाल कमिश्नर ने की पीड़ित पक्ष से मुलाकात

बेलड़ा प्रकरण में 27 जुलाई को प्रस्तावित महापंचायत स्थगित हो गई है। मामले को लेकर बुधवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल पीड़ित पक्ष से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने दोनों पक्षों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को जल्द सौंप दी जाएगी। इस दौरान 27 जुलाई को दलित समुदाय की ओर से होने वाली महापंचायत स्थगित होने की जानकारी दी।

ये है पूरा मामला

बता दें कि लगभग डेढ़ माह पहले रुड़की के बेलड़ा गांव में दलित युवक की मौत के बाद बवाल हो गया था। जिसमे ग्रमीणों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया था। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

पुलिस ने बेलड़ा बवाल में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर कई लोगों की गिरफ्तारियां भी की थी। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण एससी एसटी आयोग की तरफ से सीबीसीआईडी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें