UttarakhandBig NewsDehradun

रिश्ते हुए तार-तार, मामा ने नाबालिग भांजी से की हैवानियत की सारी हदें पार

देहरादून से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। युवक ने अपनी नाबालिग भांजी की आबरू लूटकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म

मामला नेहरू कालोनी क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि वह किराये के मकान पर रहते हैं। कुछ समय पहले उनके ताऊ का बेटा काम के सिलसिले में अलीगढ़ यूपी से उनके पास रहने आया हुआ था। काम के सिलसिले में वो बाहर चले जाते थे। मौका पाकर आरोपित उनकी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता था।

आरोपित युवक को किया गिरफ्तार

आरोपित ने उनकी बेटी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button