UttarakhandBig NewsDehradun News

राज्यपाल ने की पूर्व सीएम खंडूड़ी से शिष्टाचार भेंट, भारतीय सेना और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

कारगिल विजय दिवस के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी से उनके देहरादून वसंत विहार कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारतीय सेना और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने की पूर्व सीएम से शिष्टाचार भेंट

मुलाकात के दौरान भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी मौजूद थी। राज्यपाल ने इस दौरान पूर्व सीएम खंडूड़ी को शॉल ओढ़ाकर और भारतीय सेना का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा की कारगिल विजय दिवस के मौके पर जनरल साहब से भेंट करना उनका सौभाग्य है।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी से भारतीय सेना और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें