Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

जोशीमठ-औली सड़क पर आई दरारें, पैदल मार्ग धंसा

जोशीमठ में दरारों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर से दरारें आने लगी है। जोशीमठ-औली सड़क पर नई दरार आ गई है। जिसके कारण यहां पर पैदल मार्ग धंस गया है।

जोशीमठ-औली सड़क पर आई दरारें

जोशीमठ में एक बार फिर से दरारें आने लगी हैं। यहां पर जोशीमठ-औली सड़क पर नई दरारें आ गई हैं। जिसके कारण यहां पर पैदल मार्ग धंस गया है। इसके साथ ही जोशीमठ में मनोहर बाग वार्ड में पैदल रास्ता भी धंस गया है। फिर से आ रही दरारों से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

देवग्राम में कई साल से हो रहा भूस्खलन

जहां एक ओर मनोहर बाग और सिंहधार में भू-स्खलन हो रहा है तो वहीं उर्गम घाटी के देवग्राम में कई सालों से भू-स्खलन हो रहा है। यहां पर भू-स्खलन के कारण भलखोला, मलखोला, गीरा व बासा तोक गांवों के कई मकानों में दरारें आई हैं। जिस कारण लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

बारिश के कारण लगातार बढ़ रहीं दरारें

भलखोला, मलखोला, गीरा व बासा तोक के लोगों का कहना है कि बारिश के कारण घरों में ज्यादा दरारें आ रही हैं। जिस कारण घरों के ढहने का खतरा बना है। बता दें कि इन क्षेत्रों का सर्वे भी कराया जा चुका है।

लेकिन इसके बाद भी यहां पर कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से भूस्खलन क्षेत्र में शीघ्र सुरक्षा के उपाय कराने की मांग की। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें